देवघर, जनवरी 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। इस वर्ष विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा एवं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती संयोग से एक ही दिन है। इस बात की जानकारी देते हुए विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा कि हिंदू पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी की तिथि 23 जनवरी को देर रात 02.28 बजे प्रारंभ होगी और 24 जनवरी को रात 01.46 बजे इसका समापन होगा। उदिया तिथि के आधार पर यह पर्व 23 जनवरी दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूरा देश महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी नेता, सच्चे देशभक्त सुभाष चंद्र बोस की 130 वीं जयंती मना रहा है। वे एक साहसी और स्वतंत्रता के प्रति अति उत्साहित नेता थे। उन्होंने अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक नामक राजनीतिक इकाई की स्थापना भी की। इसके साथ ही शहर के स्...