पिथौरागढ़, मई 4 -- पिथौरागढ़। जनपद में सोमवार को बारिश के कारण स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों के दरवाजे बंद रहे। सुबह लगातार बारिश होता देख प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए त्वरित कदम उठाते हुए जिले के समस्त सरकारी व निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया। डीएम आशीष भटगांई ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने और संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का कहर; दो दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, चारधाम यात्रा भी प्रभावित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...