आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमुड़ी गांव के गजहड़ा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम स्कूटी और बाइक की टक्कर में पूर्व प्रोफेसर सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायलघटना का विवरण मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव निवासी 77 वर्षीय रामदवल चंडेश्वर डिग्री कालेज में प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार की शाम को वे ई-स्कूटी से निमंत्रण देकर घर लौट रहे थे। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमुड़ी गांव के गजहड़ा मोड़ के पास पहुंचे थे। इस दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार 26 वर्षीय अनीश और 28 वर्षीय हेमंत निवासी चकतगे थाना मुबारकपुर भी घायल हो गए। घायलों को मुबार...