नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, व. सं.। बाबा हरिदास नगर इलाके में घर के बाहर सड़क पर खड़ी स्कूटी हटाने को लेकर दो पड़ोसियों का विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई की और बाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित दलबीर सिंह ने बताया कि 10 दिसंबर को पशुओं के लिए चारा लाने आया रिक्शा अंदर लाने के लिए उन्होंने पड़ोसी संजय से स्कूटी हटाने को कहा था। इसी बात पर संजय, उसका बेटा फौजी, बहू और अन्य लोग भिड़ गए। पुलिस के सामने भी हमला करने का आरोप है। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त बल बुलाया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...