मेरठ, अप्रैल 29 -- मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में सोमवार रात स्कूटी हटाने को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों पर हमला किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लिसाड़ी गेट के सद्दीकनगर निवासी आसिफ पुत्र इनाम इलाही उर्फ कल्ला ने बताया कि उनके भाई समीर और काशिफ सोमवार रात स्कूटी से घर लौट रहे थे। मदरसे वाली गली में किसी ने एक स्कूटी को रास्ते पर खड़ा कर बंद कर दिया गया था। समीर और काशिफ ने वहां मौजूद लोगों से स्कूटी हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर सरफराज, नाजिम और कुछ अन्य लोगों ने हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- राशन विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर हॉकी, डंडों और रॉड से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार समीर और काशिफ की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ि...