भागलपुर, मई 7 -- कटिहार से चंदन की रिपोर्ट मनिहारी थाना पुलिस ने एक स्कूटी सवार को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मनिहारी थानाध्यक्ष को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से अवैध विदेशी शराब लेकर ओलिपुर से नीमा की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम द्वारा ओलिपुर-नीमा पक्की सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- कटिहार: टेंपू से 44 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार जांच के दौरान एक स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर स्कूटी ...