नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। गांधी नगर में स्कूटी सवार दो लड़कों ने एक शख्स को स्कूटी ठीक से चलाने की बात कहने के बहाने रोका और पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, 50 वर्षीय राकेश शर्मा अपने परिवार के साथ वेस्ट गोरख पार्क गली संख्या-एक शाहदरा में रहते है। वह गांधी नगर में गिरधारी लाल शर्मा की दुकान पर पिछले 30- 35 साल से काम कर रहे हैं। छह मार्च को वह एक अन्य व्यक्ति ईश्वर सिंह के साथ चांदनी चौक स्थित अशोक के पास से पांच लाख रुपये का भुगतान लिया था। पीड़ित वापस लौटने के दौरान पुस्ता रोड, कैलाश नगर बस स्टॉप के पास पहुंचे तो लड़कों ने उन्हें रोक लिया और बहस करने लगे। इस दौरान एक ने उनकी स्कूटी से चाबी निकाल ली। थोड़ी दूर जाने के बाद राकेश शर्मा ने ईश्वर सिंह को स्कूटी के पास छोड़कर आरोपियों के पीछे जाक...