कानपुर, फरवरी 7 -- सनिगवां के गणेशपुर निवासी रेखा राजपूत ने बताया कि शनिवार दोपहर अपने देवर अभिषेक राजपूत के साथ स्कूटी से कचहरी गए थे। करीब 2:30 बजे घर लौटने के दौरान रामादेवी चौराहे से पहले एक नर्सिंग होम के पास पीछे स्कूटी में सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। आरोप है कि उसी दौरान आरोपितों ने उनके गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली और अपनी स्कूटी लेकर भाग गये। उन्होंने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि स्कूटी सवार युवकों ने महिला की स्कूटी में टक्कर मार दी गई थी। जिससे महिला घायल हो गई थी। वहीं लूट के आरोप पर सीसीटीवी कमरे चेक किये जा रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...