कन्नौज, जून 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तालग्राम रोड पर कपूरपुर गांव के पास ई-रिक्शा अचानक स्कूटी से टकरा गया। हादसे में स्कूटी सवार समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। कपूरपुर गांव के पास उस समय चीखपुकार मच गई, जब अचानक सामने से आई स्कूटी से तेज रफ्तार ई-रिक्शा टकराकर पलट गया। हादसे में स्कूटी सवार उवैश पुत्र जुल्फिकार और ई-रिक्शा सवार सुमन पत्नी विपिन, राममूर्ति पत्नी बाबूराम तथा लव पुत्र विपिन घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। यहां सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...