उन्नाव, फरवरी 18 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ला के रहने वाले युवक कपिल उर्फ सोनू (47) की मंगलवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। वह आठ दिसंबर को स्कूटी से घर जाते समय ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कपिल उर्फ सोनू आदर्श नगर मोहल्ला के निवासी थे और प्राइवेट नौकरी करते थे। उनके छोटे भाई राजस्थान में मिलिट्री में तैनात हैं। बड़े भाई की मौत की खबर सुनते ही वह घर लौट रहे हैं। 8 दिसंबर की शाम स्कूटी से घर लौटते समय ई-रिक्शा से टकराने के कारण कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा था। चचेरे भाई विनय ने बताया कि कपिल विवाहित थे और तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके अन्य भाई धीरज और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.