अंबेडकर नगर, नवम्बर 3 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के पट्टी चौराहे के पास तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बड़ेपुर निवासी राम सेवक पुत्र परशुराम बीते 30 अक्तूबर की सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पट्टी चौराहे के पास एक स्कूटी सवार युवती ने सामने से आकर जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी चलाने वाली युवती अनुभवहीन थी, जो दुर्घटना के बाद स्कूटी मौके पर छोड़कर फरार हो गई। वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। घटना के बाद घायल रामसेवक को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उन्हें पीजीआई टांडा भेजा गया, जहां से भी नो होप बताकर लौटा दिया ...