चक्रधरपुर, अप्रैल 1 -- मनोहरपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को करीब दो बजे स्कूटी से गिर कर अज्ञात वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वृद्ध स्कूटी से मनोहरपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया। उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में गभीर चोट लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से वृद्ध व्यक्ति को इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हो पायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.