चाईबासा, अप्रैल 17 -- स्कूटी से गिरने से पिता की मौत हो गई, जबकि बेटी जख्मी हो गयी है। मृतक 55 वर्षीय बुधराम सांडिल तांतनगर के कोकचो गांव का रहने वाले थे। जख्मी 22 वर्षीय रेशमी सांडिल भी उसी गांव के रहने वाली हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह लगभग 10:30 बजे बुधराम सांडिल और उसकी बेटी रेशमी सांडिल एक स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से चाईबासा आ रहे थे। रास्ते में बरकुंडीय मोड के पास अचानक स्कूटी समेत दोनों गिर पड़े। जिससे बुधराम सांडिल को सिर और शरीर के कई हिस्से में छोटे लगी। दोनों को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लगाया गया। यह भी पढ़ें- बीकानेर में बेकाबू स्कॉर्पियो पलटकर बाइक पर चढ़ी, 3 की मौत जहां चिकित्सकों ने बुधराम सांडिल को मृत घोषित कर दिया। रेशमी को भी सिर और हाथ पैर में चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...