चाईबासा, मार्च 12 -- चाईबासा।पांडरासाली ओपी अंतर्गत भोया गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांडरासाली ओपी के बासाहातु गांव निवासी मिलन लुगुन और उसी थाना क्षेत्र के गोटाइ गांव निवासी सिदिउ हाइबुरू शामिल है। जानकारी के अनुसार उक्त दोनों गुरुवार को जानुम बेड़ा से स्कूटी पर सवार होकर अपना गांव जा रहें थे। रास्ते में बायहातु मोड़ के पास अचानक स्कूटी समेत गिर पड़े। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए ,दोनों को घटनास्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले मागे पर्व के मौके पर जानुम बेड़ा दोनों गए थे। गुरुवार को दिन के लगभग 11,30 बजे लौट रहे थे। उसी दौरान घटना घटी है। जिससे दोनों की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...