जहानाबाद, अप्रैल 28 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर के निकट 22बाईपास पर सोमवार की सुबह स्कूटी दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायल सनी कुमार, नेहा कुमारी और विक्की कुमार टेहटा मठ के रहने वाले थे। यह संयोग था कि महिला के गोद में एक 6 महीने का बच्चा था जो बिल्कुल सुरक्षित रह गया। घटना के तुरंत बाद मखदुमपुर थाने की गश्ती टीम पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घरों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया। जहां उन लोगों की चिकित्सा की गई स्थिति गंभीर रहने के कारण विक्की कुमार को विशेष इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग बेलागंज काली मंदिर से पूजा अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे। मखदुमपुर लडौआ मोड़ के निकट एक बाइक सवार से बचने के क्रम में स्कूटी उलट गई। मखदुमपुर से संतोष कुमार मनमोहन की रिपोर्ट फोटो- 27 अप...