मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने स्कूटी सिखाने के बहाने बाहर लेजाकर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद बेटी गुमशुम रहने लगी। चार दिन बाद पीड़िता ने अपनी मां को जानकारी दी। जिसके बाद विरोध किया तो आरोपी सौतेले पिता ने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना सिविल लाइंस के रामगंगा विहार चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उससे तीन बेटियां हैं। पीड़िता के अनुसार उसने रामगंगा विहार चौकी क्षेत्र के ही रहने वाले युवक से दूसरी शादी कर ली थी। महिला के अनुसार बीते 24 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच उ...