अयोध्या, अप्रैल 12 -- तारुन, संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत नेतवारी चतुर पुर के पास स्कूटी सवार सगी बहनों को जोरदार टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिये जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ग्राम सभा फखर पुर निवासी फौजदार मौर्य की दो बेटियां अर्पिता एवं अर्चिता बीते नौ अप्रैल को स्कूटी से गेहूं पिसाने नेतवारी चतुरपुर जा रही थीं। इसी दौरान पल्सर बाइक सवार युवक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे दोनों बेटियां गम्भीर रूप से घायल हो गई। इनमें अर्चिता का एक पैर टूट गया जबकि दूसरी के सिर में गहरी चोट लगने से बेहोश है। पीड़ित पिता के अनुसार दोनो बेटियों का इलाज मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में चल रहा है।-----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...