स्कूटी सवार व्यापारी को बाइक सवारों पीटा, 20 हजार छीने
हमीरपुर, जून 24 -- भरुआ सुमेरपुर। बीती रात स्कूटी से तपोभूमि के बांके बिहारी मंदिर जा रहे व्यापारी को बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मारकर गिरा दिया और मारपीट करके जेब में रखें 20 हजार छीनकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कस्बे के वार्ड संख्या 13 के निवासी लखनलाल गुप्ता गल्ला के फुटकर व्यापारी हैं। मंगलवार को रात आठ बजे यह दुकान बंद करके स्कूटी से तपोभूमि के बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। हाईवे से तपोभूमि की तरफ मुड़ते ही कस्बे की तरफ आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मारकर गिरा दिया। विरोध करने पर दोनों युवकों ने जमकर पीटा और जेब में पड़े 20 हजार रुपए छीनकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने व्यापारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.