स्कूटी सवार वृद्धा की चेन छीनी, केस
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार वृद्धा की चेन छीन ली। बुधवार को सिगरा पुलिस ने केस दर्ज किया। बदमाशों की पहचान के लिए फुटेज चेक किए जा रहे हैं। शिवदासपुर की सोनम पाल ने पुलिस को बताया कि 22 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी से अपनी मां को लेकर सारनाथ से घर आ रही थी। चौकाघाट पुल के नीचे पहुंची थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने मां के गले से सोने की चेन छीन ली। दोनों लहरतारा की ओर भाग निकले। प्रकरण में सिगरा पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आसपास के फुटेज चेक किए। फिलहाल बदमाशों की पहचान पुलिस नहीं कर सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.