बुलंदशहर, मई 21 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर जागीर में बुधवार की रात स्कूटी से घर लौट रहे युवक को बाइक सवारों ने मारपीट कर गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव हसनपुर जागीर रोहतास ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मेरा पुत्र मौनू स्कूटी से शाहपुर की ओर से रात 8:30 बजे घर के लिए आ रहा था। गांव में जब पहुंचा, तो एक बाइक पर तीन युवक आये और मोनू के सिर में डंडा मारा। अज्ञात युवकों ने मारपीट करने के बाद जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। यह भी पढ़ें- जिम जा रहे युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, घायल गोली युवक के दाएं हाथ में लगी है, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछ...