स्कूटी सवार महिला ने जान पर खेलकर लुटेरे को दबोचा, पगमिल का युवक चढ़ा हत्थे
हजारीबाग, मई 16 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि वट सावित्री के पावन त्योहार पर जब सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा-अर्चना में जुटी थीं, तभी महिलाओं के गले से सोने के गहने छीनने की वारदात सामने आईं। शहर में एक ऐसी साहसी महिला की बहादुरी देखने को मिली, जिसने न सिर्फ अपनी लूटी हुई चेन वापस पाई, बल्कि पुलिस के लिए सिरदर्द बने एक शातिर लुटेरे को पकड़ लिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोर्रा थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवार महिला को निशाना बनाते हुए झपट्टा मार गिरोह के अपराधी ने उनका हैंडबैग और गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देकर लुटेरा भागने ही वाला था कि महिला हिम्मत नहीं हारी। उसने साहस का परिचय देते हुए चीख-पुकार मचाने के बजाय अपनी स्कूटी से अपराधी का पीछा करना शुरू कर दिया। महिला ने बहादुरी से लुटेरे को खदेड़ कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.