गोपालगंज, दिसम्बर 5 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरिसिया स्थित एनएच-27 पर गुरुवार की देर शाम एक स्कूटी सवार महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के गालीमपुर गांव निवासी पिंकी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पिंकी देवी अपनी स्कूटी से गोपालगंज से घर लौट रही थीं, तभी एनएच के पास अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...