प्रयागराज, नवम्बर 27 -- थरवई बाजार में अपनी बहन के बेटे के साथ स्कूटी से जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। भरे बाजार हुई चेन छिनैती से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर थरवई पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की, मगर बदमाश भागने में सफल रहे। एसीपी थरवई ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों को पहचानने की कोशिश की जा रही है। बादशाहपुर की रहने वाली बेबी बानो पत्नी सोनू अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए थरवई थाने के पास अपने मायके आई थी। कुछ सामान खरीदने के लिए अपनी बहन के बेटे मोहम्मद अकरम के साथ स्कूटी से गुरुवार की शाम करीब चार बजे फाफामऊ जा रही थी। जैसे ही थरवई बाजार में पहुंची, पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने बेबी बानो के गले से करीब एक तोले की सोने की चेन खींचकर फाफामऊ की तरफ भागन...