स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल ट्राली से टकराई,गंभीर
सोनभद्र, जुलाई 10 -- वैनी, हिंदुस्तान संवाद। रायपुर थाने में कार्यरत तीन महिला कांस्टेबल स्कूटी से कहीं जा रही थी कि सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई। घटना में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सहयोग से तीनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया। जहां उपचार कर रहे चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रायपुर थाने में कार्यरत तीन महिला कांस्टेबल 24 वर्षीय भूमिका, 32 वर्षीय अलोपरानी तथा 23 वर्षीय आस्था मिश्रा गुरुवार की रात करीब नौ बजे एक ही स्कूटी पर सवार होकर थाने जा रही थी, जैसे ही वह चौखड़ा गांव के पास पहुंची स्कूटी अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: स्कूटी सवार तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.