स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला बिजली कर्मी से सोने की चेन झपटी
पटना, मार्च 23 -- कदमकुआं थाना क्षेत्र के दिनकर गोलंबर के पास शनिवार को बदमाशों ने बिजली विभाग में काम करने वाली एक कर्मी के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। महिला कर्मी कार्यालय से घर लौट रही थी उसी समय यह घटना हुई। सुस्मिता देवी जो आलमगंज में रहती हैं। वे कदमकुआं के मछली टोला स्थित बिजली विभाग में आईटी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को शाम पांच बजे के करीब कार्यालय से निकलकर पैदल दिनकर गोलंबर की ओर ऑटो पकड़ने के लिए जा रही थी। इस बीच पीछे से एक स्कूटी पर सवार दो बदमाश आए और गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। दोनों हेलमेट लगाए हुए थे इसलिए उनकी पहचान भी नहीं हो पाई। मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.