गाज़ियाबाद, जून 21 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने रविवार सुबह निर्माण सामग्री कारोबारी पर गोली चला दी। हालांकि, निशाना चूकने से कारोबारी बाल-बाल बच गए। एक गोली चलाने के बाद कारोबारी ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन हमलावर फरार हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। कारोबारी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी है। खोड़ा के मास्टर पार्क की गली नंबर-14 में सीताराम पाल निर्माण सामग्री का काराबोर करते हैं। रविवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश उनकी दुकान के बाहर आकर रुके।

घटना का विवरण स्कूटी चला रहे बदमाश ने पिस्टल निकाल कर सीताराम पाल पर गोली चला दी। हालांकि, ...