चम्पावत, अप्रैल 15 -- टनकपुर। मां पूर्णागिरि दर्शन को आए श्रद्धालु को एक स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रद्धालु घायल हो गया। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि मंगलवार शाम को 47 वर्षीय अनंत पाल पुत्र सुमेर, निवासी फिरोजपुर, बदायूं सिद्धबाबा के दर्शन कर टनकपुर की ओर पैदल आ रहा था। इसी दौरान बैराज मार्ग पर अज्ञात स्कूटी चालक ने उसे टक्कर मार दी। डॉ.ज्ञानेश्वर ने बताया कि सिर में चोट होने से घायल को रेफर किया गया है। कोतवाल ने बताया कि फरार स्कूटी सवार की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...