हजारीबाग, दिसम्बर 24 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के खोड़ाहार गांव के नमन कुमार उम्र 14 वर्ष पिता सुबोध पासवान स्कूटी के टक्कर से घायल हो गया। घायल छात्र का इलाज बरही अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है। नमन कुमार घर से पढ़ने के लिए लोट्स गार्डन स्कूल जा रहा था। इसबीच स्कूटी वाले ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारकर स्कूटी सवार भी गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाय गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...