अमरोहा, फरवरी 23 -- गजरौला। स्कूटी सवार चाचा-भतीजे को पीटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के सकरथली गांव निवासी ताराचंद का गांव के ही हरपाल से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। 20 फरवरी को ताराचंद का भतीजा मोनू व भाई ओमपाल स्कूटी से कहीं जा रहे थे। आरोप है कि हरपाल के गेट के सामने पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज कर दी। ओमपाल ने गाली का विरोध किया तो हरपाल मोनू की स्कूटी रुकवाई व अपने परिवार वालों को बुलाकर मारपीट कर दी। जिसमें स्कूटी सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले हरपाल, इंद्रपाल, नीरज व सुरेंद्र उर्फ टोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.