रांची, जून 23 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रिंग रोड से तिलता जा रहे स्कूटी सवार युवक पर मंगलवार को कुछ युवकों ने गाली-गलौज के बाद हमला कर दिया, जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित संजीत गाड़ी ने बताया कि वह तिलता की ओर जा रहा था, तभी कुछ युवकों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और कहा कि उसे गाड़ी चलाना नहीं आता। आगे बढ़ने पर उन लोगों ने फिर हमला कर दिया, जिससे उसकी स्कूटी गिर गई और वह घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि हमले में एक युवक अमन सिंह (आनंद नगर, झिरी निवासी) शामिल था। उसने रातू थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...