रुडकी, फरवरी 1 -- हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर अब्दुल कलाम ओवरब्रिज के पास बीती 24 नवंबर को हुए सड़क हादसे में सहारनपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर के राधा विहार निवासी गोपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र गौरव धीमान उर्फ आशू बीती 24 नवंबर को अपनी स्कूटी से हरिद्वार से वापस आ रहा था। जैसे ही वह अब्दुल कलाम ओवरब्रिज के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी, जिससे गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को सरकारी अस्पताल रुड़की ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस...