बागेश्वर, दिसम्बर 29 -- जिले में इन दिनों कठायतबाड़ा में गुलदार का आतंक बना हुआ है। बीते रविवार की शाम बाजार से घर लौट रहे राजेश भट्ट की स्कूटी के सामने गुलदार आ गया। उन्होंने भागकर जान बचाई। स्थानीय ईश्वर पांडे, गीता जोशी, आनंदी देवी, एनबी भट्ट, शिव दत्त पांडे आदि ने कहा कि झाड़ियां नहीं काटी गई हैं। इनमें गुलदार छुप रहा है। जबकि वन विभाग से सोलर लाइट लगाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...