संतकबीरनगर, मई 30 -- लोहरैया, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर सिरसी चौराहे के निकट गुरुवार की रात दुर्घटना में स्कूटी सवार घायल हो गया। सिकरीगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने हैंसर की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार की अनियंत्रित हो कर ठोकर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी पिकअप के नीचे दब गई लेकिन स्कूटी सवार दूर जा गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पिकअप पर सवार लोग व चालक पिकअप छोड़ फरार हो गए।धनघटा थाना क्षेत्र के शनिचरा बाजार गांव निवासी पंकज कसौधन और विजय कसौधन पौली निवासी हरीलाल की पिकअप लेकर गोरखपुर बाजार करने गए हुए थे। देर रात करीब 10:30 बजे सामान लेकर वापस लौटते समय राम जानकी मार्ग स्थित सिरसी चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के मोहबरा काली जगदीशपुर ...