बस्ती, दिसम्बर 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के मिश्रौलिया स्टेट के लीची वाले बाग के करीब एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनकी स्कूटी पर चार पहिया वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया। स्कूटी को सड़क किनारे मोड़ दिया गया, जिससे अनियंत्रित होकर गिरने से वह घायल हो गए। कोतवाल दिनेशचंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शहर कोतवाली के कबीर तिराहा सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता राकेश मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि अपने मुंशी की पुत्री की शादी में गत 25 नवंबर को डारीडीहा गए थे। शादी के निमंत्रण देने के बाद स्कूटी से घर लौट रह थे। आरोप है कि रास्ते में मिश्रौलिया स्टेट के पास अचानक कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें ...