कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर दक्षिण। बर्रा के दामोदरनगर निवासी बृजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि वह दो फरवरी को पैदल घर आ रहा था। चंद्रलोक गेस्ट हाउस के पास पीछे से स्कूटी सवार आए और पीछे बैठे लुटेरे ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया और भाग निकले। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...