मेरठ, अगस्त 22 -- थाना फलावदा पुलिस ने स्कूटी लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से संबंधित माल भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, अमरोली उर्फ बड़ा गांव निवासी दीपांशु रस्तोगी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 2 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:20 बजे महलका स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी लूट लिया।विवेचना यह भी पढ़ें- Meerut News: महलका में सराफा व्यापारी से लूट, दो आरोपी गिरफ्तार के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने शुक्रवार को राजन पुत्र मुकेश और विनीत ...