रामपुर, जनवरी 2 -- स्कूटी से चौराहे पर जा रहे हैं युवक के साथ गांव के लोगों ने मारपीट की। आरोपियों की मार्केट से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मिलकखानम थाना क्षेत्र के स्वार बिलासपुर मार्ग की है। थाना क्षेत्र के डिलारी गांव निवासी युवक बलजीत सिंह अपनी स्कूटी से चौराहे पर किसी काम से जा रहा था। बताते हैं रास्ते में गांव के ही तीन लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने गाली गलौज की तो युवक ने विरोध करना शुरू कर दिया। युवक के विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की राड से उसे पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.