प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने स्कूटी रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। रैली केपी कॉलेज मैदान से शुरू होकर केएन काटजू इंटर कॉलेज के मैदान तक गई। रैली को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने रवाना किया। कार्यक्रम में शशि वार्ष्णेय, गीता विश्वकर्मा, कीर्तिका अग्रवाल, अनामिका चौधरी, वंदना शर्मा, शिखा रस्तोगी, अर्चना शुक्ला, पार्षद किरन जायसवाल, दीपिका पटेल, दुर्गेश नंदिनी, आदि महिलाओं की मौजूदगी रही। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली बाइक रैली यह भी पढ़ें- महिलाओं ने बनाई मानव श्रंखला, अधिनियम का किया स्वागत यह भी पढ़ें- महिलाओं ने बाइक ...