हरिद्वार, जून 12 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में वन विभाग की टीम ने एक स्कूटर के अंदर घुसकर बैठे कोबरा सांप का रेस्क्यू किया है। यहां जगजीतपुर क्षेत्र की वाईपीएस कॉलोनी में एक घर में खड़े स्कूटर में सांप घुस कर बैठ गया था। सुबह के वक्त जैसे ही स्कूटर मालिक ने स्कूटर को बाहर निकाला और सांप को देखा तो उसके होश उड़ गए। आनन फानन में वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके साथ ही स्कूटर को खोलने के लिए मैकेनिक को भी बुलाया गया। स्कूटी के सभी पार्ट्स खोलने के बाद हेडलाइट के अंदर छुप कर बैठे एक कोबरा सांप को वनकर्मी ने बड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया और उसे बॉक्स में बंद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।रेंज यह भी पढ़ें- बरसात में रहें सावधान, स्कूटी में घुसकर बैठा कोबरा सांप, मैकेनिक बुलाकर वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि...