सिद्धार्थ, अप्रैल 23 -- शोहरतगढ़। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित एसबीआई बैंक के सामने नेशनल हाइवे पर बुधवार को दोपहर बाद स्कूटी व बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुधवार को एसबीआई तुलसियापुर के सामने पश्चिम दिशा से आ रही बोलेरो व पूरब से आ रही स्कूटी में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। स्कूटी चालक राजेंद्र(34) पुत्र राम चन्दर निवासी शोहरतगढ़ नगर पंचायत के आर्य नगर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौजूद लोगों ने डायल 112 व 108 एंबुलेंस को फोन किया। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...