फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव डडियामई कट के पास स्कूटी, बुलेट की भीषण भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में 3 युवक घायल हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सुनीता देवी (45) पत्नी चरण पत्नी चरण सिंह निवासी केशरी थाना नसीरपुर कुछ समय पहले गिरकर चोटिल हो गई थी। बुधवार को महिला का बेटा आलोक (20) अपनी मां का शिकोहाबाद में एक्सरे कराकर स्कूटी से अपने गांव केशरी जा रहा था। जब युवक की बाइक डडियामई कट के पास पहुंची ही थी कि तभी सामने से आते हुए युवकों की बुलेट स्कूटी से टकरा गई। हादसा होते ही स्कूटी, बुलेट सवार युवक रोड पर गिरे जिससे महिला सहित चारों लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने सभी घायलों को इला...