मिर्जापुर, मई 16 -- अहरौरा, मिर्जापुर l स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा चकिया मार्ग पर खाजगीपुर गांव के पास शनिवार को सुबह स्कूटी बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई l जिसमें स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। रख ही स्कूटी पर सवार होकर 46 वर्षीय सरनाम मल्लाह पुत्र कृपा निवासी बीबी पोखर मदारपुर अहरौरा, 28वर्षीय उमेश पुत्र लल्लन व 25 वर्षीय संजय कुमार पुत्र बाबू निवासी मिश्र पोखरा अहरौरा कही जा रहे थे l अहरौरा चकिया मार्ग पर खजगीपुर गांव के समीप सामने से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दिया l जिससे तीनों स्कूटी सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए क स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा लें गई l जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद...