इटावा औरैया, मई 18 -- बकेवर। लखना-चकरनगर रोड पर सोमवार सुबह स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम टकरुपुर निवासी 35 वर्षीय अनुज त्रिपाठी पुत्र दिनेश त्रिपाठी सोमवार सुबह स्कूटी से लखना से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह दाउदपुर सब्दलपुर पुलिया के पास पहुंचा, तभी चकरनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसकी स्कूटी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची लवेद...