कन्नौज, जून 17 -- छिबरामऊ। सड़क पर फैली मक्का पर स्कूटी फिसल जाने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके शिक्षामित्र पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के महोई नौली निवासी शिक्षामित्र किशोर मिश्रा अपनी पत्नी गीता मिश्रा के साथ फर्रुखाबाद में एक मरीज को देखने गए थे। वहां से वापस गांव लौटते समय कोटिया चौराहे के पास सड़क पर फैली मक्का के ऊपर उनकी स्कूटी फिसल गई। अचानक संतुलन बिगड़ने से पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक से गिरते ही पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर गीता मिश्रा को रौंदता हुआ निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता मिश्रा की मौके ...