देवरिया, अप्रैल 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सिविल लाइंस रोड पर शिव मंदिर के पास रविवार को अनियंत्रित होकर स्कूटी पलटने से होमगार्ड भर्ती की परीक्षा में शामिल होने आईं दो अभ्यर्थी घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जिसमें एक को गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे को मामूली चोट आई है।महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी संगीता चौधरी (24) पुत्री अवधेश अपने एक रिश्तेदार के साथ होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने आई, जबकि साथ में अंजली साहनी (25) पुत्री रामाज्ञा निवासी हल्दीडाली, सोनौली भी थी। संगीता की परीक्षा महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में थी। यह भी पढ़ें- परीक्षा देते समय अभ्यर्थी की हालत बिगड़ी वह परीक्षा समाप्त होने पर निकली। इसके बाद दूसरी पाली में अंजली की परीक्षा एसएसबीएल इंटर कॉलेज में थ...