गोपालगंज, फरवरी 6 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप एनएच-27 पर शुक्रवार को स्कूटी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर व लिपिक घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर निशिकांत श्रीवास्तव और लिपिक शालिनी गुप्ता शहर स्थित अपने मकान से एक स्कूटी पर सवार होकर शुक्रवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे थे। जैसे ही वे नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप पहुंचे, उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों एनएच-27 पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को ...