जहानाबाद, मई 7 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। टेहटा के निकट एनएच 22 बाईपास पर स्कूटी पलटने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में गंगा मांझी ग्राम मुठेड़, रंजन कुमार ग्राम हडैल बगीचा और नीरज कुमार ग्राम मरसुआ शामिल है। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। जानकारी के अनुसार वे लोग मखदुमपुर से जहानाबाद की ओर जा रहे थे। बाईपास के मोड पर एक स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- जिले में तीन सड़क हादसों में दंपति समेत सात लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...