स्कूटी पर 17 चालान, चेकिंग के दौरान जब्त की गई
पटना, मई 15 -- पटना। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को करबिगहिया चेकपोस्ट के पास वाहन चेकिंग के दौरान ऐसी स्कूटी को पकड़ा जिस पर 17 चालान थे। स्कूटी पर नो पार्किंग और बगैर हेलमेट गाड़ी चलाने का चालान काटा गया है, लेकिन वाहन मालिक द्वारा उसे जमा नहीं किया गया था। पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया और वाहन मालिक से जुर्माने की राशि जमा करने को कहा है। इधर बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, दीघा आशियाना रोड, गांधी मैदान के आसपास अभियान चलाकर नो पार्किंग एरिया में खड़ी एक दर्जन बाइक को जब्त किया गया। यह भी पढ़ें- वाहन सत्यापन अभियान में 13 बाइक जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.