गुरुग्राम, अगस्त 4 -- अगर आप ट्रैफिक चालान को नजरअंदाज कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसी स्कूटी जब्त की है, जिस पर 96 चालान बकाया थे। इन चालानों की कुल रकम करीब 10 लाख रुपये पहुंच गई थी। नियमित जांच के दौरान जब पुलिस ने स्कूटी को रोका तो चालक जरूरी दस्तावेज भी नहीं दिखा सका।राजीव चौक पर चेकिंग के दौरान पकड़ी गई स्कूटी गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मंगलवार को राजीव चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक स्कूटी को रोककर उसके चालक से वाहन के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। यह भी पढ़ें- चाकू की नोक पर जमीन पर गिराकर बरसाए थप्पड़. बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को पीटाजांच में सामने आए 96 लंबित चालान पुलिस ने जब स्कूटी का रिकॉर्ड जांचा तो पता चला कि उसके खिलाफ ...