स्कूटी पर सवार ले जा रहे हैं शराब तस्कर गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 7 -- अरवल, निज संवाददाता। उत्पाद विभाग के द्वारा वाहन जांच के दौरान कलेर प्रखंड के अगाणूर के पास से स्कूटी से जा रहे एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद थाना अध्यक्ष परशुराम यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी से शराब लेकर जा रहा है। तभी उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा स्कूटी को जब्त किया गया एवं दोष शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों शराब कारोबारी पर उत्पाद थाना में किस दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है। वहीं स्कूटी को जब्त किया गया है। साथ ही पूछताछ में जो जानकारी मिली है उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.